फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल के बेटे के सामने पिता की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sun, 25 Aug 2019 07:17 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व दिल्ली में ओखला सब्जी मंडी के सामने बाइक सवार बदमाशों ने सात साल के मासूम के सामने उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त कोट मोहल्ला, खुर्जा निवासी फजलू रहमान (42) के रूप में हुई है। फजलू का ओखला सब्जी मंडी में टमाटर की आढ़त का कारोबार था। हमले के दौरान स्कूटी पर उसके साथ बैठे सात साल के बेटे असद को भी मामूली चोट लगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: बाल संरक्षण गृह में 62 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने की जांच

पुलिस ने शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद फजलू का शव परिवार को सौंप दिया। हत्या का मामला दर्ज कर अमर कॉलोनी थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फजलू अपने परिवार के साथ गोविंदपुरी और श्रीनिवासपुरी में रहता था। फजलू ने दो शादियां की थी। उसकी एक पत्नी गोविंदपुरी और दूसरी श्रीनिवासपुरी में रहती थी। दोनों पत्नियों से उसे पांच बच्चे हैं। फजलू का ओखला सब्जी मंडी में टमाटर, अमरूद और आम की आढ़त का कारोबार था।

शुक्रवार शाम के समय वह अपने सात वर्षीय बेटे असद व भतीजे यामिन के साथ कंचनकुंज, कालिंदीकुंज में रहने वाली बहन नफीसा के गए थे। वहां से करीब 10.30 बजे फजलू, बेटा असद व भतीजा यामीन ओखला सब्जी मंडी पहुंचे। मंडी के सामने पहुंचकर फजलू ने यामीन को स्कूटी से उतार दिया। इस बीच वह सड़क पर ही खड़ा होकर फोन सुनने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान सामने रांग साइड से आए बाइक सवार दो लड़कों ने बेहद करीब से फजलू की कनपटी के पास गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी उसी दिशा में फरार हो गए। फजलू को गोली लगने की सूचना मिलते ही मंडी के कारोबारी मौके पर भागे। फौरन उसे एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें