फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीता गैंग के संदीप गुर्जर की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी के गैंगस्टर संदीप गुर्जर की सोमवार की दोपहर अज्ञात बदमाशों ने हेलीमंडी के पास गोली मारकर हत्या कर दी। वह जीता गैंग का सक्रिय सदस्य रहा चुका है। वह घर से अदालत में पेशी के लिए गुड़गांव जा रहा था। पटौदी थाना पुलिस ने संदीप के पिता के बयान पर रूपेश नामक शख्स के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हेलीमंडी के पास रतन सिंह के खेत में संदीप गुर्जर का शव मिला। उसके पैर और छाती में गोलियां लगी थीं। मृतक के हाथ पर संदीप गुर्जर लिखा हुआ था। इससे मृतक की पहचान हुई। पटौदी थाना पुलिस ने उसके परिजन के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

जीता के साले ने ही की है संदीप की हत्या!

पुलिस के मुताबिक जानलेवा हमला करने के एक मामले में रेवाड़ी के धक्का बस्ती गांव निवासी संदीप गुर्जर (25) की सोमवार को अदालत में पेशी थी। वह सुबह अपने दोस्त रूपेश के साथ बाइक पर गुड़गांव स्थित अदालत जा रहा था। एसीपी पटौदी नारायण चंद ने बताया कि इस मामले में छानबीन की जा रही है।

सुबह में वह रूपेश के साथ निकला था। रूपेश का अभी कुछ पता नहीं चला है। इस मामले में संदीप के पिता राम सिंह के बयान पर रूपेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। रूपेश जीता गुर्जर का साला बताया जा रहा है। संयुक्त पुलिस आयुक्त विवेक शर्मा ने बताया कि मामले की जांच सीआईए बिलासपुर को सौंपी गई है। पुलिस रेवाड़ी सीआईए से संपर्क कर रही है। जो अदालत में हुए शूटआउट मामले की जांच कर रहा है।

कुख्यात जीता गुर्जर के मर्डर से जुड़ा है तार

गैंगस्टर संदीप गुर्जर के मर्डर का तार कुख्यात जीता गुर्जर के मर्डर से जुड़ा हुआ है। संदीप गुर्जर, जीता गुर्जर के साथ भोंडसी जेल में रह चुका है और उस गैंग का सदस्य भी रह चुका है। पुलिस जांच के लिए संदीप गुर्जर के मोबाइल की डिटेल निकलवा रही है।
गौरतलब है कि 11 फरवरी को उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात जीतराम उर्फ जीता की को रेवाड़ी कोर्ट में पेशी के दौरान दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

हालांकि घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों ने कोर्ट परिसर को चारों तरफ से घेर लिया और दोनों हत्यारोपियों को हिरासत में ले लिया था। इसमें जौहड़ी सांपका (पटौदी) निवासी नरेश पुत्र टेकचंद व मुंडनवास कमालपुर निवासी हवासिंह पुत्र रामानंद गुर्जर के रूप में हुई।
विज्ञापन

भौंडसी जेल में जूठे बर्तन साफ करने से भड़की थी आग

भौंडसी जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे जीता गुर्जर ने कुछ बंदियों को यातनाएं दी थी। उनके साथ मारपीट करने के साथ ही उनसे अपने झूठे बर्तन तक साफ करवाए थे। बाताया जाता है कि जेल में संदीप गुर्जर भी जीता के साथ था। इसके बाद अदालत के दरवाजे पर जीता गुर्जर को आठ राउंड गोली मार कर हत्या कर दी थी।

इसी रंजिश के कारण ही जोहड़ी सांपका निवासी नरेश व मुंडनवास कमालपुर निवासी हवा सिंह ने जीता को ठिकाने लगाने योजना बनाई थी। पुलिस अधीक्षक पंकज नैन के अनुसार इनका जीता गुर्जर के साथ जेल में ही किसी बात पर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद जीता ने इनकी पिटाई कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें