गिरोह के पकड़े गए गुर्गों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि एक माह पूर्व ही राजेश बवाना ने जेल में मिलने के लिए पहुंचे गिरोह के गुर्गों से कहा कि नीरज बवाना गिरोह के गुर्गों को जहां भी मिले खत्म कर दो। इसके लिए गुर्गों ने यूपी के मुजफ्फरनगर से हथियार भी खरीदे थे। खुलासा होने के बाद पुलिस में भी हड़कंप मचा हुआ है।
अपडेट होती है नीरज और राजेश की आईडी
पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया है कि नीरज और राजेश की फेसबुक आईडी को हर दूसरे दिन अपडेट किया जाता है। अब जेल से आईडी को अपडेट किया जाता है या फिर कोई और कर रहा है, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
तीन बार सुलह कराने का प्रयास रहा नाकाम
गुर्गों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि नीरज और राजेश के बीच तीन बार सुलह कराने का प्रयास किया गया मगर हर बार प्रयास नाकाम ही रहा। यही कारण है कि आए दिन दोनों गिरोह के गुर्गे एक दूसरे को धमकी भी देते रहते हैं।
राजेश बवाना के फरार चल रहे गिरोह के गुर्गों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही गुर्गों को दबोच लिया जाएगा। खून खराबे को लेकर दिल्ली पुलिस को भी पत्र भेजा जाएगा।- आजाद सिंह, सीआईए 2 प्रभारी