फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थ आइकॉनिक के डायरेक्टरों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट, लगा है ठगी का आरोप

Sat, 29 Sep 2018 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
फ्लैट व दुकान के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये ठगने के आरोप में अर्थ आइकॉनिक लिमिटेड के डायरेक्टरों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई होगी। इस बारे में एसएसपी ने कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक को गैंग चार्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। गैंग चार्ट बनने के बाद अगले सप्ताह इसकी संस्तुति के लिए डीएम को भेजा जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अर्थ के डायरेक्टरों अवधेश गोयल, रजनीश मित्तल, अतुल गुप्ता, विकास गुप्ता के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-20 में धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज है। इन पर आरोप है कि अर्थ आइकॉनिक लिमिटेड के नाम पर इन लोगों ने लगभग 1027 लोगों से 168 करोड़ रुपये की ठगी है।
विज्ञापन

आरोपियों ने ग्रेटर नोएडा में फ्लैट व दुकान देने के नाम पर पैसे लिए, लेकिन मौके पर कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि इन आरोपियों ने पत्नियों व रिश्तेदारों के नाम पर कई मुखौटा कंपनियां बनाई हैं जिनमें अर्थ आइकॉनिक का पैसा ट्रांसफर किया गया है यानी जानबूझकर आम लोगों से फ्लैट के नाम पर पैसे लिए गए और आपराधिक षड्यंत्र के तहत ये पैसे मुखौटा कंपनियों को ट्रांसफर किए गए हैं।

एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा का कहना है कि अर्थ आईकॉनिक बिल्डर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए पुलिस की तरफ से दस्तावेज तैयार कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के अन्य बिल्डरों पर भी कार्रवाई की जाएगी, जो जनता का पैसा लूट कर भाग गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें