फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह तक नाबालिग से गैंगरेप, तीन युवकों ने किया शोषण

Wed, 17 Feb 2016 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पाटन उदयपुरी में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही तीन लोगों द्वारा पांच माह से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


घटना बीती 27 जनवरी की है, जब दुष्कर्म की पीड़िता नाबालिग ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया।

बलात्कार की घटना के बाद पीड़िता के पिता ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है।

हालांकि मामला दर्ज होने के दो सप्ताह बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इसके बाद दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने मेवात के पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत गांव पाटन उदयपुरी के निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की वरीशा (बदला हुआ नाम) ने बीती 27 जनवरी को परिजनों को बताया कि गांव के तीन लड़के शौकिन, जुबेर और मुबारिक पिछले पांच माह से उसे डरा धमकाकर बलात्कार करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने लड़की को धमकी देते हुए कहा कि अगर इस मामले में बारे में किसी को कुछ बताया तो बलात्कार का वीडियो पूरे गांव में फैला देंगे।

पीड़ित के पिता ने बताया कि जब इस घटना की दोषियों के परिजनों को दी गई तो उन्होंने भी जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौच की और कानूनी कार्रवाई करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।

इस संबंध में नूंह महिला पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

महिला सेल की डीएसपी शकुंतला देवी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में पूरी तरह जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें