राशिद अली गेट स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई के दौरान मोबाइल पर गाने देख रहे बच्चों को टीचर ने डांट दिया और पैरेंट्स से शिकायत करने को कहा।
पैरेंट्स की मार से बचने के लिए तीनों छात्र घर छोड़कर भाग गए। परिजनों ने लोनी कोतवाली में तीनों बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी है।
नदीम (12), सारिक (11) निवासी अपर कोट और इरशाद (14) निवासी जमालपुरा कालोनी राशिद अली गेट स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पांचवीं क्लास के छात्र हैं। सोमवार को क्लास में पढ़ाई के दौरान वह मोबाइल पर गाने देख रहे थे।
टीचर ने उन्हें डांटा। उनसे मोबाइल लेकर आफिस में रख लिया। साथ ही बच्चों को परिजनों को बुलाकर लाने के लिए कहा।
तीनों स्टूडेंट वहां से परिजनों को बुलाकर लाने को कह कर निकल आए। लेकिन तीनों अपने घर नहीं पहुंचे। देर शाम तक बच्चों के घर न पहुंचने पर परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।