फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोला चाय पीने घर आ रहे हैं और किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के मानेसर थाना क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला के घर चाय पीने के बहाने आए। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के बयान पर दोनों आरोपियों को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया है। मूलरूप से रेवाड़ी निवासी 27 वर्षीय पीड़िता तलाकशुदा है। कुछ समय पहले वह नौकरी की तलाश में मानेसर आई थी।

यहां वह एक महिला के घर पर एक कमरा किराये पर लेकर रहने लगी। पीड़िता के मुताबिक नौकरी के सिलसिले में उसकी महिला दोस्त सोनिया के माध्यम से पन्नालाल से मुलाकात हुई।
विज्ञापन

नौकरी का दिया था आश्वासन

पन्नालाल ने पीड़िता को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वे दोनों लगातार संपर्क में थे। शुक्रवार देर रात को पन्नालाल ने पीड़िता को कॉल कर बोला कि नौकरी की बात करने के लिए वह अपने दोस्त के साथ उसके घर चाय पीने के लिए आ रहा है।

पीड़िता का कहना है कि कुछ ही देर बाद आरोपी अपने एक दोस्त करण सिंह के साथ उसके घर पहुंच गया।

थोड़ी देर तक बातचीत के बाद जब वह चाय बनाने के लिए किचन में गई तो आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। आरोप है कि उन्होंने पीड़िता को जातिसूचक शब्द भी कहे।
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद दी थी धमकी

वारदात के बाद आरोपी उसे डरा धमकाकर चले गए। शनिवार को किसी तरह पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मानेसर थाना पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया।

मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद शनिवार देर रात पुलिस ने पन्नालाल, करण सिंह के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और सोनिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों की पहचान के बाद उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें