फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाजल प्लांट में भी तैयार होंगी पानी की बोतलें

Sun, 30 Nov 2014 09:20 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रताप विहार गंगाजल प्लांट में भी बॉटलिंग प्लांट लगाया जाएगा। एक से 15 लीटर की बोतलें भरकर बाजार में बेची जाएंगी। जल निगम ने कंपनियों से ईओआई (एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट) मांगा था।
विज्ञापन


जल निगम के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली की एक कंपनी ने जल निगम से संपर्क कर बॉटलिंग प्लांट लगाने के लिए आवेदन किया है। यह कंपनी रेल नीर का प्रोडक्शन कर रेलवे को देती है।

इसी तर्ज पर यहां प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है। जल निगम के अधिकारियों के मुताबिक दोनों पक्षों में वार्ता जल्द ही होनी है। इसके बाद प्रोजेक्ट पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


जल निगम के परियोजना प्रबंधक आरके अग्रवाल ने बताया कि  चार क्यूसेक गंगाजल पहले ट्रीटमेंट में वेस्ट होता था। इसके लिए अब रिसाइकिल प्लांट लगा लिया गया है।

इस चार क्यूसेक गंगाजल को कंपनी को दिया जाएगा। इससे गंगाजल बोतलें तैयार कर मार्केट में बेची जाएगी। इससे होने वाली आमदनी में कंपनी और जल निगम की हिस्सेदारी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें