फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू में गंगा ढाबा को बंद करने का नोटिस, छात्र संघ ने बताया साजिश

Sat, 20 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
JNU
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में मौजूद गंगा ढाबा को बंद करने को लेकर एक बार फिर छात्र संघ और जेएनयू प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं।
विज्ञापन


 छात्र संघ ने संचालक को मिले नोटिस को ढाबा बंद करने की साजिश करार दिया है। वहीं, जेएनयू प्रशासन का कहना है कि ढाबा एक विरासत जैसा है, इसे बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया गया है। 

बीते दिनों जेएनयू के एस्टेट मैनेजर की ओर से गंगा ढाबा चलाने वाले संचालक को नोटिस जारी कर दस दिनों में इसे खाली करने को कहा गया है। जेएनयू का कहना है कि वर्तमान में इस ढाबे को चलाने वाले के पास ना तो लाइसेंस है ना ही विश्वविद्यालय का अनापत्ति प्रमाणपत्र। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाबे को चलाने वाले की हो चुकी है मौत

JNU - फोटो : Amar Ujala
यह ढाबा जिसे दिया गया था, उसकी मृत्यु हो चुकी है। उसके बाद उसकी पत्नी चलाती थी लेकिन दो साल पहले उसकी भी मौत हो चुकी है। अब जो व्यक्ति इस ढाबे को चला रहा है उसके पास उसे चलाने का कोई अधिकार नहीं है। 

इसलिए उसे नोटिस जारी कर ढाबा वाले स्थान को खाली करने का निर्देश दिया गया है, जिससे दोबारा से टेंडर जारी कर ढाबा चलाया जा सके। उधर, जेएनयू छात्र यूनियन के महासचिव रामानागा के मुताबिक, जेएनयू प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई की है।

जेएनयू ने गंगा ढाबा और वहां मौजूद मैग्जीन स्टोर को खाली करने का नोटिस जारी किया है जबकि दोनों को लेकर एक भी शिकायत छात्रों की ओर से नहीं है। नोटिस से पहले स्टूडेंट यूनियन के किसी प्रतिनिधि से भी बात नहीं की गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें