फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : 150 से ज्यादा कारें चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सॉफ्टवेयर को हैक करके देते थे वारदात को अंजाम

Thu, 26 Oct 2023 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी साफ्टवेयर को हैक व जीपीएस को जाम कर लग्जरी कारें चुराते थे। वह अब तक करीब 150 से ज्यादा लग्जरी कारें चुरा चुके हैं। इनके कब्जे से चोरी की पांच लग्जरी कारें और एक मोटर साइकिल बरामद की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने हाइटेक तरीके लग्जरी कारें चुराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दो वाहन चोर गौरव व रजा खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी साफ्टवेयर को हैक व जीपीएस को जाम कर लग्जरी कारें चुराते थे। 

विज्ञापन


वह अब तक करीब 150 से ज्यादा लग्जरी कारें चुरा चुके हैं। इनके कब्जे से चोरी की पांच लग्जरी कारें और एक मोटर साइकिल बरामद की गई है। आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह ऑन डिमांड भी लग्जरी कारें चुराकर पंजाब, यूपी, हरियाणा व मध्यप्रदेश में बेचते थे। 

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि दक्षिण जिला क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल स्टाफ प्रभारी धीरज महलावत की देखरेख में एक टीम बनाई गई। एएसआई मनोज कुमार ने अपने मैनुअल सूचना नेटवर्क को  तैयार किया तो पता लगा कि हरियाणा और मध्यप्रदेश का लग्जरी एसयूवी कारें चोरी करने के पीछे एक अंतरराज्यीय गठजोड़ है। 
विज्ञापन


इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि वाहन चोरी करने वाला हरियाणा का एक व्यक्ति मालवीय नगर में आएगा। पुलिस टीम ने अधचिनी अरबिंदो, कॉलेज रोड के आसपास घेराबंदी कर एक बिना नंबर प्लेट की कार को रोका और वाहन चोर सीवन गेट, कैथल, हरियाणा गौरव पुत्र करण सिंह  को गिरफ्तार कर लिया। कार फरीदाबाद ओल्ड से चुराई गई थी।

एमपी, पंजाब व हरियाणा में लगाते थे ठिकाने 
गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथी बॉबी के साथ मिलकर लग्जरी वाहन चोरी करते थे और वे अपने सहयोगियों वसीम और रजा खान के माध्यम से इंदौर,मध्यप्रदेश में वाहनों को ठिकाने लगाते थे। पुलिस टीम ने इंदौर जाकर वहां से सनावद, तहसील बरवा, जिला-खरगोन, म.प्र. निवासी रज़ा खान पुत्र हारुन खान को गिरफ्तार कर लिया।

इनकी निशानदेही पर कुल पांच चोरी की लक्जरी एसयूवी और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। रजा ने बताया कि उन्होंने अपने सहयोगी वसीम के साथ मिलकर इलाके की रेकी के लिए लग्जरी एसयूवी की तलाश में चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया था। वे ऑन डिमांड दिल्ली से लग्जरी एसयूवी चुराते थे और हरियाणा, यूपी, पंजाब और एमपी में बेच देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें