फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 100 से ज्यादा लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपियों के पास से तीन एटीएम बरामद, 50 से ज्यादा शिकायतें लिंक हुई, आरोपियों से पूछताछ जारी
विज्ञापन

-एटीएम मशीन में फेविस्टिक डालकर बटन को कर देते थे जाम, एटीएम के अंदर फर्जी कस्टमर केयर नंबर लिखकर उस पर करवाते थे कॉल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एटीएम बूथ में घुसकर लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह के दो बदमाशों को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोशन कुमार (23) और पिंटू कुमार (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन एटीएम-डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।
एटीएम बूथ में दाखिल होने के बाद आरोपी उसके बटन पर फेविस्टिक डाल देते थे। जैसे ही पीड़ित एटीएम मशीन में कार्ड लगाकर पैसे निकालने का प्रयास करता था तो कैश नहीं निकलता था। इस बीच आरोपी पहले से एटीएम में लिखे फर्जी नंबर पर कॉल करने के लिए कहते। जैसे ही पीड़ित फर्जी नंबर पर कॉल करता, वहां आरोपियों का ही साथी फोन उठाकर दोबारा से पिन नंबर डालने के लिए कहता था। जैसे ही पीड़ित पिन नंबर डालता आरोपी उसे देख लेते थे। बाद में खुद मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड को चुपचाप बदल दिया जाता था। आरोपी इस तरह की 100 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि 27 सितंबर को पश्चिम विहार निवासी अवतार सिंह ने एटीएम बूथ के भीतर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि एटीएम कार्ड बदलकर आरोपियों ने उसके खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस टीम को पता चला कि 100 से ज्यादा वारदातों में शामिल आरोपी नेब सराय में आने वाले हैं। वहां से टीम ने दोनों को दबोच लिया। शुरुआती जांच के बाद इनसे 50 शिकायतें लिंक हुई। जांच के दौरान 9 शिकायतकर्ता मिले, इनमें 5 एफआईआर दर्ज मिलीं।
पकड़े गए आरोपी पिंटू कुमार के खिलाफ इसी तरह के छह मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें