फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कारों के कलपुर्जे बेचने वाले गैंग का खुलासा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी से इनोवा और क्रेटा कार बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम जिला पुलिस ने लग्जरी कारों की चोरी कर उसके कलपुर्जे बेचने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान विकासपुरी निवासी अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। इसके कब्जे से पुलिस ने टोयोटा इनोवा और एक हुंडई क्रेटा कार बरामद की है। पुलिस बदमाश के दो साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि 27 जुलाई को जिले के वाहन चोरी निरोधक शाखा को एक वाहन चोर के पश्चिम विहार की ओर से चोरी की टोयोटा इनोवा कार में आने की सूचना मिली। पुलिस की टीम ने मादीपुर मेट्रो स्टेशन और शिवाजी पार्क मेट्रो स्टेशन के बीच घेराबंदी कर अमरजीत को पकड़ लिया। बरामद टोयोटा इनोवा पंजाबी बाग से चुराई गई थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक हुंडई क्रेटा कार भी बरामद कर ली, जिसे बदमाशों ने मौर्य एंक्लेव से चोरी की थी। पूछताछ में उसने बताया कि वह अजहर और हरप्रीत सिंह उर्फ स्मार्टी से चोरी की गाड़ियां लेता था और वाहनों के कलपुर्जे निकालने के बाद उसे बेच देता था। पुलिस उसके साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि अमरजीत पर पहले से दस आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें