फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के सेक्टर-55 थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला के साथ दो व्यक्तियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के कारण महिला का बच्चा मर गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 26 फरवरी को उसके पड़ोस में रहने वाली एक लड़की उदिता (बदला हुआ नाम) उसके घर आई। उदिता ने कहा कि उसकी तबीयत खराब है। डॉक्टर के पास जाने के लिए उसने साथ चलने के लिए कहा।

गांव के एक चौराहे पर ही उदिता के रिश्तेदार गाड़ी के साथ खड़े थे। उदिता ने कहा कि कार से जल्दी डॉक्टर के पास चले जाएंगे। इस पर वह कार में बैठ गई। थोड़ी दूरी पर दोनों आरोपियों ने उदिता को उतार दिया और पीड़िता को लेकर गांव से बाहर चले गए।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

पेप्सी पिला बेहोश किया

आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसको पेप्सी पिला दी और बेहोश कर दिया। आरोपियों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने परिजनों को आपबीती बताई। इस पर उसे ससुराल से निकाल दिया गया। घटना के बाद से उसकी तबीयत भी खराब होने लगी और एक मार्च को उसका प्रसव हुआ।

आरोप है कि घटना के कारण ही उसका बच्चा गर्भ में ही मर गया। एसआई सुमित्रा ने बताया कि मेडिकल में पुष्टि हुई है। आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें