फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: जंगल में ले जाकर नर्स के साथ गैंगरेप, वारदात के बाद नग्न हालत में छोड़ा

Sun, 24 Sep 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में बीपीओ में काम करने वाली लड़की के साथ चलती कार में गैंग रेप की घटना के बाद एक ही दिन में यह दूसरा सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। खबर मिली है कि गाजियाबाद इलाके में एक नर्स के साथ जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया गया है। 
विज्ञापन


 

डेमो पिक
यहां सिहानी गेट इलाके में बीती रात एक नर्स के साथ गैंग रेप किया गया है। वह गाज़ियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के एक निजी अस्पताल में काम करती है। बीती रात काम खत्म करने के बाद वह घर जा रही थी कि तभी दो लड़कों ने उसे अगवा कर लिया और जंगल में लेकर गए, जहां बारी-बारी से दोनों ने उसका सामूहिक बलात्कार किया। इतनी ही नहीं, लड़की से मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया गया और उसे नग्न हालत में सिकरोड़ गांव के पास जंगल में फेंक दिया गया। पीड़ित सुबह तक वही पड़ी रही और जैसे तैसे वहां से परिवार के पास गई और आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

demo pic
गैंगरेप के बारे में पता चलते ही परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस में की। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अब आरोपियों की तलाश के दावे कर रही है। वहीं पुलिस लड़की के मोबाइल की लोकेशन भी खंगाली जा रही है।

अभी तक आरोपियों का सुराग पुलिस के पास नहीं है। पीड़ित काफी डरी हुई है। साफ़ है एनसीआर के मनचले लगातार वारदात अंजाम दे रहे हैं जबकि इन मामलो में कोई गिरफ्तारी नहीं होने से सवाल ये भी है की यूपी में योगी की पुलिस क्या कर रही है ?

वहीं गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एचएएन सिंह ने कहा "हम पास के सीसीटीवी भी स्कैन कर रहे हैं और स्थानीय सूत्रों से मदद ले रहे हैं। दोषी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे"।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें