दिल्ली से सटे नोएडा में सामने आए सनसनीखेज गैंगरेप मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती ने मामले में अपनी शिकायत वापस ले ली है। गौरतलब हो पुलिस को शुक्रवार को शिकायत मिली थी कि नोएडा में स्कॉर्पियो कार में एक बीपीओकर्मी के साथ चलती कार में गैंगरेप किया गया।
वारदात शुक्रवार रात गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के नजदीक की बताई जा रही थी। युवती ने पुलिस को बताया था कि उसे वहीं से कुछ स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया था और दिल्ली की ओर ले गए थे। इसी दौरान दरिंदों ने उसके साथ चलती कार में गैंगरेप किया और उसे अक्षरधाम छोड़कर फरार हो गए।
इसके बाद युवती नोएडा सेक्टर-39 थाना पहुंची और वहां पर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश जुटी थी।पुलिस ने जब युवती से मेडिकल कराने के लिए कहा तो युवती ने मेडिकल कराने से इंकार कर दिया।