महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों से कोर्ट आंख नहीं मूंद सकती। ऐसे मामलों में कड़ी सजा देने की जरूरत है ताकि महिलाओं के मन में अपनी सुरक्षा के प्रति विश्वास कायम हो सके।
यह टिप्पणी अदालत ने गैंग रेप मामले में छह लोगों को 10 से 12 साल तक की सजा सुनाते हुये दी है। दोषियों ने करीब चार साल पहले ग्रामीण सेवा में पीड़िता से गैंग रेप किया था।
साकेत जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजीव जैन ने मामले में दोषी विक्की को गैंग रेप, अपहरण व कुकर्म के लिये 12 साल कैद की सजा सुनाई है।
उसके अन्य साथियों को अदालत ने दस-दस साल कैद की सजा सुनाई है। इन पांच दोषियों में ग्रामीण सेवा का ड्राइवर भी शामिल है। अदालत ने पीड़िता के बयान पर भरोसा करते हुये आरोपी को सजा सुनाई है।