अमेरिका राज्य फ्लोरिडा से आई एक सनसनीखेज घटना में दो साल के मासूम ने गुस्से में आकर अपनी मां को गोली मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। अमेरिकी पुलिस को महिला का शव उसकी कार में मिला है। महिला शहर के मिलवाउकी इलाके में कार चला रही थी।
अलजजीरा न्यूज के अनुसार, अपने दो साल के बच्चे के साथ 26 वर्षीय महिला पैट्री प्राइस कार चला रही थी। लाइसेंसी पिस्टल ड्राइवर सीट के कवर में रखा था। बच्चे ने पिस्टल निकालकर का ट्रिगर दबा दिया जिससे पैट्री प्राइस की पीठ गोली लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
गौरतलब है कि पिछले दो महीने में मासूम के हाथों गोली चलने की यह दूसरी घटना है। इसी तरह एक और हादसे में चार साल के एक मासूम ने अपनी मां को गोली मार दी थी। पुलिस की पूछताछ में घटना की जो वजह सामने आई है वह हैरान करने वाली है।