मसूरी पुलिस ने गुर्जर गढ़ी गांव से बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चुराने वालों के गिरोह को हिरासत में लिया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि 10 लोगों का एक गिरोह दो कार में सवार होकर तार और ट्रांसफार्मर चुराने की वारदात को अंजाम देता है। इनके पास से पुलिस को तांबे और एल्युमिनियम के तार बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अरविंद कुमार मौर्या ने बताया कि आरोपी दो कार में सवार होकर चोरी का तार और ट्रांसफार्मर लेकर घूमा करते थे। इसने पास से 26 हजार रुपए कैश, 12 बोर की बंदूक और दो देसी पिस्टोल, गोलियां, 7 चाकू, 11 मोबाइल फोन और एक औजारों का बैग बरामद हुआ है। अब तक यह गैंग 25 ट्रांसफार्मर चुरा चुका है। गिरफ्तार किए लोगों पर चोरी के 36 मामले दर्ज हैं।