फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे म्यूल बैंक अकाउंट सप्लायर गिरोह का पर्दाफाश, आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तरी जिला पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन

-इनके पास से आठ मोबाइल फोन, सिमकार्ड व अन्य डिजिटल सबूत बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तरी जिला के साइबर थाना पुलिस ने पार्ट टाइम नौकरी लगवाने और म्यूल बैंक अकाउंट (काले धन को सफेद करने में इस्तेमाल) सप्लाई करने वाले दो गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी देश भर में बड़े पैमाने पर साइबर अपराधियों को म्यूल और काॅर्पोरेट बैंक अकाउंट सप्लाई करने में शामिल थे। गिरोह की जानकारी जुटाने के बाद दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से भी आरोपियों की गिरफ्तारियां की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल आठ फोन, सिमकार्ड के अलावा कई डिजिटल सबूत भी बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगा रही है कि इनके गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि मालका गंज निवासी सुमन कुमार ने साइबर थाने में एक लाख रुपये ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उनको एक वर्क फ्रॉम होम के नाम पर टेलीग्राम एप से जोड़ा। शुरुआत में छोटे भुगतान कर सुमन कुमार का विश्वास जीता गया।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खंगाले 100 से ज्यादा नंबर
बाद में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर कई बैंक खातों में कुल 93 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लगभग 100 मोबाइल नंबर, आईएमईआई और बैंक ट्रांजेक्शन को खंगाला। इसके बाद गुरुग्राम और जयपुर में छापेमारी कर जयपुर निवासी हिमांशु शर्मा, अभिजीत लांबा और अलवर, राजस्थान के साहिल जोशी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि इनका गिरोह 7 हजार से 25 हजार रुपये प्रति अकाउंट के कमीशन पर म्यूल बैंक अकाउंट खोलकर आगे बेचते थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के नामों का खुलासा किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में एनसीआरपी पोर्टल पर आई कई शिकायतों की जांच में पता चला कि ठगी की रकम एक ही बैंक अकाउंट से होकर गुजर रही है।बुराड़ी स्थित एसबीआई की एक शाखा के अकाउंट का लिंक पांच अलग-अलग शिकायतों से मिलने पर इसका खुलासा हुआ। इसके बाद एफआईआर दर्ज कर दिल्ली समेत एनसीआर में छापे की गई। छानबीन के बाद टीम ने बुराड़ी निवासी मन्नू, खारी बावली निवासी अजय, लोनी गाजियाबाद निवासी अनिकेत, गणेश राठी और बेगमपुर के प्रवीण को गिरफ्तार किया। छानबीन में पता चला कि मन्नू गिरोह का सरगना है जबकि बाकी आरोपी फर्जी अकाउंट जुटाने, पैसे निकालने और दूसरे कामों में शामिल थे। इन लोगों का गिरोह सोशल मीडिया साइट्स के जरिये विदेशी खरीदारों से संपर्क कर ठगी की रकम को क्रिप्टो करेंसी में बदल देता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन, छह सिमकार्ड और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें