फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश के चलते गाजियाबाद की बिजली गुल

Tue, 11 Mar 2014 12:08 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम खराब होने से सोमवार रात महानगर में ब्लैक आउट जैसे हालात हो गए। रात करीब 10 बजे तेज बारिश केसाथ आंधी शुरू हो गई।
विज्ञापन


इसके चलते कई जगह लाइनों में ब्रेकडाउन आना शुरू हो गया। अशोकनगर सी में लाइन के ऊपर नीम का पेड़ टूटकर गिर गया।

इसी तरह प्रताप विहार, विजयनगर, पटेलनगर और नंदग्राम क्षेत्रों में लाइन ट्रिप हो गईं। एसई महानगर एसबी यादव ने बताया कि इसके चलते सभी सब स्टेशनों को शट डाउन कर दिया गया।

सप्लाई जारी रखने से ट्रांसफार्मर और सब स्टेशन ओसीबी के क्षतिग्रस्त होने का खतरा उत्पन्न हो गया था। ऐसे में डीपीएच, लाल कुंआ, मोरटा, राठी स्टील और मुरादनगर से सप्लाई बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई सतवीर सिंह ने बताया कि आंधी-बारिश बंद होने के बाद एक-एक लाइन की पेट्रोलिंग की जाएगी। लाइन टेस्टिंग पूरी होने के बाद ही सप्लाई छोड़ी जाएगी। बारिश में लोगों से मुख्य सप्लाई लाइन से दूर रहने का आग्रह किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें