फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद कांड: लड़की के मौत की अफवाह झूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेप मामले में फैली अफवाहों ने सोमवार को लोनी में फिर बवाल करा दिया। आरोपी वृद्ध को छोड़ने व पीड़िता की मौत की अफवाह पर हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और  दिल्ली-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर बवाल करने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए पहले लाठीचार्ज किया फिर हवाई फायरिंग की। इससे गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया। फायरिंग भी की। भीड़ द्वारा दो धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ और आगजनी की भी कोशिश की गई। दहशत में बाजार बंद हो गए। कुछ परिवार घर बंद कर चले गए।

आसपास के जिलों की पुलिस, पीएसी और आरएएफ बुलाई गई। चारों ओर से लोनी की नाकेबंदी कर और यातायात डायवर्ट कर पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा। करीब पांच घंटे बाद बाद हालात काबू में आए। उधर, पुलिस प्रशासन ने फायरिंग से इनकार किया है।
विज्ञापन

बच्ची की मां ने लिखवाई छेड़खानी की रिपोर्ट

बवाल की सूचना पर एडीजी लॉ एंड आर्डर मुकुल गोयल, कमिश्नर, आईजी मेरठ जोन और डीआईजी लोनी पहुंचे। इस मामले को पुलिस ने छेड़छाड़ की धारा में दर्ज किया था, जिसे अब रेप की धारा में तरमीम कर लिया गया है। पोक्सो एक्ट लगाया गया है। 150 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को भी जेल भेज दिया है।

उधर एडीजी लॉ एंड आर्डर मुकुल गोयल का कहना है कि अफवाहें फैलाने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि रविवार शाम लोनी की एक कालोनी में दस वर्षीय बच्ची से 60 वर्षीय वृद्ध ने दुष्कर्म किया था।

मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण सांप्रदायिक तनाव की स्थिति हो गई थी। रविवार रात से ही लोनी में पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई थी।

वारदात से पहले खेलने निकली थी बच्ची

बच्ची रेप प्रकरण को लेकर फैली अफवाहों ने क्षेत्र में तूफान खडा कर दिया। आक्रोशित लोगों ने दिल्ली सहारनपुर स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर घंटो बबाल काटा। लाठी चार्ज करने पर लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। दो धार्मिक स्थलों में तोडफोड एवं आगजनी का प्रयास किया गया।

दहशत के कारण क्षेत्र के बाजार बंद हो गए। कुछ लोग अपने घरों से पलायन कर गए। स्थिति बेकाबू होती देख गाजियाबाद एवं बागपत जनपद के विभिन्न थानों का भारी पुलिस फोर्स एवं पीएसी तैनात की गई। दोनो ही जनपदो के आला अधिकारी सारा दिन लोनी में कैम्प किए रहे।

चारों ओर से लोनी की नाकेबंदी कर यातायात अवरुद्ध करना पडा। पांच घंटे बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका। एडीजी लॉ एंड आर्डर, आईजी मेरठ, कमीशनर, डीआईजी भी स्थिति का जायजा लेने लोनी पहुंचे।

बच्ची के शौर मचाने पर मौहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया था। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

सड़क पर टायर रखकर आग लगा दी

मामला दो संप्रदाय का जुडा होने के कारण क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। रविवार देर शाम भारी संख्या में पुलिस फोर्स एवं पीएसी बल मौके पर तैनात करना पडा था।

सोमवार सुबह इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की अफवाहे फैलनी शुरु हो गई। किसी ने बच्ची के मौत तो किसी ने आरोपी को छोड देने की फर्जी सूचना फैला दी। इन फर्जी अफवाहों ने तूफान खडा कर दिया। एक संप्रदाय के सैकडों लोगों ने सुबह 8.30 बजे दिल्ली सहारनपुर स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा शुरु कर दिया।

उपद्रवियों ने पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करने के बाद सड़क पर टायर रखकर आग लगा दी। फलों की ठेलियां क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस एवं पीएसी ने लाठी चार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ने का प्रयास किया तो उन्होने फोर्स पर पथराव कर डाला।

स्थिति बेकाबू होता देख पुलिस ने चारो ओर से लोनी की नाकेबंदी कर यातायात डायवर्ट कर दिया। उपद्रव की अफवाह से क्षेत्र के बाजार बंद हो गए तथा सड़को पर सन्नाटा पसर गया। गाजियाबाद एवं बागपत जनपद के कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर बुलाया गया तब जाकर पांच घंटे बाद दोपहर डेढ बजे स्थिति पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

कॉलोनी में भी जमकर हंगामा

उपद्रवियों ने सुनीता विहार कॉलोनी में भी जमकर हंगामा काटा। कॉलोनी के एक धार्मिक स्थल में आगजनी का प्रयास किया तथा पास की कीर्ति विहार कॉलोनी में भी एक धार्मिक स्थल में तोडफोड की। किसी तरह पुलिस एवं पीएसी ने उपद्रवियों को खदेडकर स्थिति संभाली। दहशत के कारण दोनो कॉलोनी के दर्जनों परिवार अपने घरों पर ताला लगाकर रिश्तेदारों के यहां चले गए।

डीएम,  एसएसपी धर्मेन्द्र सिंह यादव, एसपी आरए जगदीश शर्मा, एसडीएम केशव कुमार, सीओ बार्डर अरविंद यादव, बागपत के एसपी जेके शाही सहित कई अधिकारी सारा दिन लोनी में कैम्प किए रहे। डीआईजी सत्यनारायण ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

एडीजी लॉ एंड आर्डर मुकुल गोयल का कहना है कि बच्ची के साथ रेप की कोशिश के मामले में अफवाहें फैलाने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपी के विरुद्ध दर्ज छेड़छाड़ की रिपोर्ट को रेप के प्रयास की धारा में तरमीम कर दिया गया है।

क्षेत्रीय विधायक हाजी जाकिर अली, नगर पालिका चेयरमैन मनोज धामा, भाजपा नेता नंदकिशोर गुर्जर एवं सपा नेता असद अली आदि ने क्षेत्रवासियों से अफवाहों पर गौर न कर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें