फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुल ड्रेस रिहर्सल : घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ें ये जानकरी, इन इलाकों में लग सकता है जाम

Tue, 23 Jan 2018 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
republic day - फोटो : vivek nigam
विज्ञापन

फुल ड्रेस रिहर्सल व गणतंत्र दिवस पर आसियान देशों के राष्ट्राध्यक्षों के दिल्ली पहुंचने से लोगों को मंगलवार से कई जगहों पर जाम का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


फुल ड्रेस रिहर्सल मंगलवार को सुबह 9:50 बजे विजय चौक से शुरू होकर लाल किला तक पहुंचेगी। इस दौरान पुलिस ने सुबह से दोपहर तक नई दिल्ली व मध्य दिल्ली में आने से बचने की सलाह दी है।

उधर, 25 जनवरी को दिल्ली में होने वाले आसियान शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्राध्यक्षों का बुधवार से राजधानी में आना शुरू हो जाएगा। उनकी मूवमेंट के लिए कई जगहों पर वीआईपी रूट लगाया जाएगा।
विज्ञापन


इस वजह से पुलिस ने वाहन चालकों को नई दिल्ली के कई इलाकों में आने से बचने की सलाह दी है।

republic day - फोटो : vivek nigam
23 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल परेड विजय चौक से शुरू होकर राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, डब्ल्यू प्वाइंट, बहादुरशाह जफर मार्ग व सुभाष मार्ग होते हुए लाल किला मैदान पहुंचेगी।

इस दौरान कई मार्गों के बंद होने की वजह से राजधानी में जाम लगने की संभावना है। परेड के लिए 22 जनवरी की शाम छह बजे से 23 जनवरी को परेड खत्म होने तक राजपथ, विजय चौक से इंडिया गेट तक पूरी तरह बंद रहेगा।

इसके अलावा 22 जनवरी की रात 11 बजे से परेड खत्म होने तक रफी मार्ग, जनपथ, मानसिंह रोड से राजपथ पर ट्रैफिक को जाने की अनुमति नहीं होगी। मंगलवार सुबह 9:15 बजे से परेड के तिलक मार्ग क्रासिंग तक पहुंचने तक सी-हैक्सागन व इंडिया गेट बंद रहेगा।

सुबह साढ़े नौ बजे से राजपथ पर रफी मार्ग, जनपथ, मानसिंह रोड व सी-हैक्सागन मार्गों से वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सुबह दस बजे के बाद से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग सहित अन्य मार्गों पर दोनों तरफ से वाहन की आवाजाही पर रोक रहेगी। इंडिया गेट सर्किल, आईटीओ चौक व दिल्ली गेट पूरी तरह से बंद रहेंगे। 
विज्ञापन

इन रास्तों से भी बचें

republic day - फोटो : vivek nigam
दिल्ली यातायात पुलिस ने राजधानी में होने वाले आसियान शिखर सम्मेलन को देखते हुए 25 जनवरी को वाहन चालकों को सत्या मार्ग, शांति पथ, तीन मूर्ति, साउथ एवेन्यू रोड, दारा शिकोह रोड, अकबर रोड, कृष्णा मेनन मार्ग, विजय चौक, मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड, सरदार पटेल मार्ग, पंचशील मार्ग, सन मार्टिन मार्ग, कौटिल्य मार्ग, त्यागराज मार्ग, सफदरजंग रोड, कुशक रोड और के कामराज मार्ग पर आने से बचने की सलाह दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सम्मेलन में शामिल होने वाले राष्ट्राध्यक्षों के होटल से राष्ट्रपति भवन व राजपथ जाने की वजह से यह कदम उठाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें