फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर दोस्ती और प्यार, बच्चों को छोड़ शादी करने पहुंची महिला

Sat, 27 Feb 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा जिले की एक महिला दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी से शादी करने शुक्रवार देर रात ग्रेटर नोएडा पहुंची। दोनों में एक साल पहले फोन पर दोस्ती हुई थी। युवक ने महिला को शादी करने बुलाया था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, महिला का प्रेमी यहां एक नेता की कार चलाता है।
विज्ञापन


फोन पर बातचीत के दौरान उनमें दोस्ती हुई। कुछ दिनों बाद प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी करने का प्लान बनाया। परीचौक पर महिला खड़ी होकर प्रेमी का इंतजार कर रही थी। इस बात की जानकारी नेता को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो महिला ने बताया कि वह औरैया की रहने वाली है। उसकी शादी इटावा के युवक से 6 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। महिला ने बताया कि पति  शराब पीकर घर आता है।
विज्ञापन


इसका जब वह विरोध करती तो पति पिटाई करता है। एक साल पहले उसकी दोस्ती ग्रेनो निवासी युवक से हो गई। दोनों शादी करने वाले थे। कासना कोतवाली प्रभारी अनिल प्रताप सिंह का कहना है कि महिला को उसका पति वापस घर ले गया। दोनों के बीच काफी समय से मतभेद चल रहा था। पति ने युवक के खिलाफ शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने युवक को भी छोड़ दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें