फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं के छात्र की हत्या कर दोस्तों ने मांगी 20 लाख की फिरौती, एक गिरफ्तार

Thu, 01 Aug 2019 05:44 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
एक आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मेवला भट्टी गांव में मंगलवार शाम घर से लापता नौवीं के छात्र का शव बुधवार देर शाम गांव के जंगल में मिला। छात्र के दोस्तों ने ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने गुमराह करने के लिए घटना को अपहरण का रूप देने की कोशिश करते हुए छात्र के परिजनों से 20 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी। परिजनों का आरोप है कि फिरौती न मिलने पर दोस्तों ने ही छात्र की हत्या की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मेवला भट्टी गांव में अनिल कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह लोनी रेलवे कंटेनर आईसीडी में काम करते हैं। इनका बड़ा बेटा चमन (14) चिरौड़ी के एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस के अनुसार चमन मंगलवार शाम गांव के ही एक मंदिर में भंडारे में गया था। वापस लौटते समय वह अपने तीन नाबालिग दोस्तों के साथ लापता हो गया था।

आरोप है कि दोस्तों ने बुधवार सुबह छात्र के पिता अनिल से फोन कर 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। धमकी मिलने पर परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की। परिवार के लोग पुलिस के साथ मिलकर छात्र की तलाशी में लग गए। शाम करीब सात बजे मेवला भट्टी गांव के जंगल में छात्र का शव मिला, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


एसएचओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि परिजनों ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि चमन के दोस्तों ने ही मंगलवार रात उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने हत्या के कारणों को छुपाने के लिए बुधवार को फिरौती मांगकर इसे अपहरण का रंग दे दिया।

आरोपी ने बताया कि मृतक उन्हें चिढ़ाता था। उसे सबक सीखाने के लिए मंगलवार को नशे की गोलियां मिलाकर कोल्डड्रिंक पिलाई। ओवरडोज होने पर हालत बिगड़ी तो भयभीत होकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें