फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त निकला दरिंदा: युवती के भाई को उसकी ही बहन की ऐसी तस्वीरें भेजीं, युवक शर्म से हुआ पानी-पानी

Thu, 07 Mar 2024 09:35 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

युवती की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के छह वर्ष पुराने दोस्त ने ही युवती के कुछ व्यक्तिगत फोटो उसके भाई को मोबाइल पर भेज दिए। युवती ने दोस्त पर ब्लैक मेल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

रिपोर्ट में युवती ने कहा है कि छह वर्ष पहले वह एक युवक के संपर्क में आई। बाद में उससे दोस्ती हो गई। दोस्ती के क्रम में ही दोनों की व्हाट्सएप पर चैटिंग होने लगी। वह संदेशों और फोटो, वीडियो का आदान प्रदान करने लगे। युवक पहले से ही शादी शुदा है और दो बच्चों का पिता है। अब युवक उस पर शादी करने का दबाव डाल रहा है। ऐसा न करने पर ब्लैकमेल करता है। इसी के चलते आरोपी ने युवती के भाई के मोबाइल पर व्यक्तिगत फोटो भेज दिए।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपी ने युवती को धमकाना शुरू कर दिया। परेशान युवती ने आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूरजपुर थाने के प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें