फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फ्रिज का कंप्रेसर फटा, घर में लगी आग, घर में बंधे पालतु कुत्ते की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-शाहदरा जिले के गांधी नगर स्थित रघुवरपुरा में हुआ हादसा, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, आग लगते ही खाना बना रही महिला निकल गई थी घर से बाहर
विज्ञापन

-कुछ ही देर बाद एक धमाके के साथ लगी आग, घर का सारा सामान जला, खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, हादसे में परिवार के लोग सुरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
शाहदरा जिले के गांधी नगर इलाके में बुधवार दोपहर रसोई में रखे फ्रिज में आग लगते ही उसका कंप्रेसर अचानक धमाके के साथ फट गया। गनीमत रही कि रसोई में काम कर रही महिला समय रहते वहां से निकल गईं। इसके बाद आग ने घर को चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की दो गाड़ियां और कैट्स की एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। बाद में घर की तलाशी ली गई तो अंदर घर में पालतु कुत्ता मरा मिला। परिजनों ने बताया कि आग लगने के समय कुत्ते को रस्सी से बांधा हुआ था। आग लगते ही महिला अपनी जान बचाकर निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस छानबीन कर रही है। हादसे के बाद परिवार अपने पालतु डाॅगी की मौत से गमगीन है। महिला का कहना है कि वह चाहकर भी अपने डाॅगी को नहीं बचा पाई। दमकल विभाग के अधिकारी राजेंद्र अटवाल ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 3.36 बजे खबर मिली कि गली नंबर-2, दुर्गा मंदिर, रघुवरपुरा, गांधी नगर के मकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई है। खबर मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा। यहां करीब 35-40 गज के एक मकान में आग लगी थी। कुछ ही देर बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा। बाद में आग बुझाने का काम शुरू हुआ। टीम ने करीब 4.30 बजे आग पर काबू पा लिया। छानबीन में टीम को पता चला कि मकान बबलू कुमार नामक व्यक्ति का है। इन्होंने रसोई में अपना फ्रिज रखा हुआ है। दोपहर के समय पत्नी रसोई में खाना बना रही थीं। इस बीच पहले फ्रिज में आग लगी। बाद में उसमें धमाका हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें