फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार से फिर होगी गाजियाबाद-एनसीआर में बारिश

Mon, 09 Mar 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर समेत उत्तर पश्चिमी भारत में शनिवार से रविवार सुबह 8:30 बजे के बीच आंधी, बारिश, ओले के साथ पहाड़ों में बर्फ भी पड़ी।
विज्ञापन


रात में दोबारा तेज हवाओं के साथ बारिश हुर्ठ। दोपहर में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम यूपी, दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश हुई।

दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच अधिकतम तापमान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 5-9 डिग्री के बीच नीचे दर्ज किया गया।

वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम यूपी में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक रविवार देर रात से सोमवार दोपहर तक जम्मू-कश्मीर में कुछ जगह बर्फ पड़ने की संभावना है।

वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, पश्चिम यूपी और राजस्थान में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

इस बीच अगले दो दिन में मैदानी इलाकों के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा लेकिन दिन के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट केे साथ 08 डिग्री पर पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने 11 मार्च को फिर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के असर की भविष्यवाणी की है। इसका असर मैदानी इलाकों में 12 मार्च से होगा।

इससे दिल्ली, एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में 12-14 मार्च के बीच बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार सुबह 8:30 बजे तक 81.6 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग में उपलब्ध 1915 से अब तक के आंकड़ों में यह नया रिकॉर्ड है। मार्च के महीने में पिछले एक सौ वर्ष के दौरान कभी इतनी अधिक बारिश नहीं हुई है।

अभी इस सप्ताह तीन दिन बारिश की भविष्यवाणी और है। गाजियाबाद सहित एनसीआर के ज्यादातर हिस्से में रविवार रात नौ बजे से फिर बारिश हुई। इस दौरान तेज हवाओं से ठंड का अहसास हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें