फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांपते-कांपते निकला दिन: सीजन का तीसरा सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार, दिनभर छाया रहा कोहरा; कल के लिए ऑरेंज अलर्ट

Fri, 19 Jan 2024 09:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mausam Ki Jankari: नई दिल्ली के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
विज्ञापन
सर्द हवाओं ने पूरे दिन छुड़ाई कंपकंपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसमी बदलाव से दिनभर छाए रहे कोहरे ने दिल्ली का पारा गिरा दिया। शुक्रवार को पूरे दिन कोहरा छाया रहा। धूप न निकलने से ठंडी हवाओं से ठंडक महसूस हुई। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे रहा। जो इस सीजन का तीसरा सबसे ठंडा दिन है। इससे पहले पांच जनवरी को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री और 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को भी मौसम में ज्यादा सुधार के संकेत नहीं है।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। दिल्ली का मयूर विहार इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 11.9 डिग्री दर्ज किया गया। 

शनिवार आसमान साफ रहेगा। सुबह घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। अलग-अलग स्थानों पर ठंड से गंभीर ठंडे दिन की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शनिवार के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि रविवार को लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 20 जनवरी तक सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से हवाओं की दिशा बदलने की उम्मीद है। शुक्रवार को दिल्ली में दक्षिण पूर्व व उत्तर पूर्व दिशा से हवाएं चली। वहीं शनिवार को हवाओं की दिशा बदलकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम व उत्तर पश्चिम होने की संभावना है। हवाओं की दिशाएं बदलने से एक बार फिर से ठंड बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें