फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी और चढ़ेगा पारा : बीते पांच सालों में सबसे गर्म रहा शुक्रवार, आज के लिए ऑरेंज अलर्ट

Sat, 14 May 2022 04:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम पारा 44 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। साथ ही कुछ जगहों पर गंभीर स्तर की लू चलने का भी पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए छाते का सहारा लेती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी में बने असानी चक्रवात का असर खत्म होते ही राजधानी में पारा चढ़ना शुरू हो गया है। इस कड़ी में शुक्रवार का दिन 42.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बीते पांच सालों में गर्म रहा। इससे पहले 2017 में पारा 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लू चलने के साथ भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 42.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर सूरज के तल्ख तेवरों के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। घरों से बाहर निकले लोग तपिश की मार से बचने के लिए छाव का सहारा ढूंढते दिखे। वहीं, राहत पाने के लिए लोगों ने शीतल पेय पदार्थों का सेवन किया। शाम को सूरज ढलने के बाद भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली।

नजफगढ़ में रहा सबसे अधिक पारा 
दिल्ली का नजफगढ़ इलाका 46.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म दर्ज किया गया है। इसके अलावा मुंगेशपुर में 45.4, पालम में 42.8, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 43.9, नोएडा में 43.2 व गुरुग्राम में 45.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रिकॉर्ड किया गया। इन इलाकों में पारा अधिक रिकॉर्ड होने से गंभीर स्तर की लू भी दर्ज की गई है। इस वजह से दिल्ली के बाहरी इलाकों में गर्मी से लोगों को अधिक परेशानी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल के लिए ऑरेंज अलर्ट, पारा 44 तक पहुंचने की संभावना

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम पारा 44 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। साथ ही कुछ जगहों पर गंभीर स्तर की लू चलने का भी पूर्वानुमान है। रविवार के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है व पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। हालांकि, 16 मई से मौसम करवट ले सकता है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मध्यम रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे गर्मी के तेवर नरम पड़ने से राहत मिल सकती है। गौरतलब है कि जब मैदानी इलाकों में अधिकतम पारा 40 से अधिक व सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस अधिक होता है तो लू व सामान्य से साढ़े छह डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गंभीर स्तर की लू की घोषणा की जाती है।

अधिकतम तापमान- 44 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 7:04 बजे
सूर्योदय का समय: 5:31 बजे
-मौसम साफ रहने के साथ तेज धूप निकलने की संभावना है। पारा चढ़ने के साथ कुछ जगहों पर गंभीर स्तर की लू चलने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें