फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से कांपी दिल्ली: शुक्रवार को रही सीजन की सबसे सर्द सुबह, जानें राजधानी को कब तक सताएगी ये सर्दी?

Fri, 09 Jan 2026 08:37 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में शुक्रवार को सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय कुछ इलाकों में बारिश हुई जिसके कारण लोग और अधिक कांपे। अभी राजधानी को सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। 
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ेगी सर्दी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। शुक्रवार को तो दिल्ली ठंड से कांप गई। दिल्ली में 9 जनवरी को सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस तरह से यह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। सुबह के समय कोहरे भी रहा और कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। उसके बाद आसमान साफ हो गया और धूप निकल गई। इस कारण से दोपहर तक सर्दी के सितम से थोड़ी राहत मिली। दिल्ली के दो इलाकों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहने के कारण शीत लहर जैसी स्थिति रही।

विज्ञापन

नहीं हुई शीत लहर की घोषणा
मौसम विभाग ने अभी शीत लहर की घोषणा नहीं की है। जब न्यूनतम तापमान चार डिग्री के आसपास रहता है तब शीत लहर की घोषणा की जाती है। शुक्रवार को दिल्ली के मानक केंद्र सफदरजंग पर न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस कारण से सुबह के समय गलन वाली सर्दी का अहसास रहा। जबकि अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से अधिक रहा। धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार की सुबह रही सबसे सर्द
दिल्ली में वर्ष 2026 में आठ जनवरी को अब तक सबसे ठंडी सुबह रही थी जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि पालम में 4.8 डिग्री दर्ज हुआ था। गुरुवार को पालम में अधिकतम तापमान भी 14.5 डिग्री के साथ कम रहा था। सर्दी की शुरूआत से अब तक शुक्रवार की सुबह ही सबसे सर्द रही। वर्ष 2025 में एक दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री, चार और पांच दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली के कई इलाकों में छह डिग्री ने नीचे रहा पारा
दिल्ली के कई अन्य इलाकों में भी सर्दी की स्थिति रही। न्यूनतम तापमान छ: डिग्री से नीचे ही रहा। पालम में तापमान 5.0, लोदी रोड में 5.2, रिज में 5.4, व मयूर विहार में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस कारण इन इलाकों में सर्दी का अहसास रहा।

अभी ठंड की ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी
मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड की स्थिति बनी रहेगी। सुबह और रात के समय अधिक ठंड महसूस की जाएगी। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद आ रही सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ रही है। वहीं दिल्ली में अक्तूबर के बाद अब तक बारिश नहीं हुई है और इससे मौसम शुष्क बना हुआ है। इस कारण से ठिठुरन बढ़ रही है। इस सप्ताह न्यूनतम तापमान छ: डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। मौसम में थोड़ा बहुत बदलाव अगले सप्ताह के बाद देखने को मिल सकता है। वहीं शनिवार के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली में एक जनवरी से नौ जनवरी तक का न्यूनतम तापमान
01 जनवरी 10.6 डिग्री
02 जनवरी 09.1 डिग्री
03 जनवरी 08.1 डिग्री
04 जनवरी 07.4 डिग्री
05 जनवरी 06.6 डिग्री
06 जनवरी 07.6 डिग्री
07 जनवरी 08.6 डिग्री
08 जनवरी 05.8 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें