फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उम्र 19...सपना गैंगस्टर बनना': पिस्टल से दोस्तों को डराता, स्टेट्स पर डालता वीडियो; घर से हथियार के साथ दबोचा

Fri, 09 Jan 2026 06:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

द्वारका जिला पुलिस ने 19 साल के एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गैंगस्टरों से प्रभावित इस युवक ने पिस्टल खरीदी। इसके बाद दोस्तों को डराने-धमकाने और सोशल मीडिया पर वीडियो-फोटो डालकर दबदबा बनाने की कोशिश की। 
विज्ञापन
गैंगस्टर बनने का सपना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका जिला पुलिस ने गैंगस्टर से प्रभावित 19 साल के एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने दोस्तों को हथियार दिखाकर उन्हें डराता था और दबदबा बनाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हथियार लहराते हुए फोटो और वीडियो डालता था। आरोपी की पहचान गांव झरौदा कलां निवासी मनीष उर्फ मिशु के रूप में हुई है। उसके कब्जे से पुलिस ने पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस की उभरते अपराधियों पर निगरानी
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि जिले के वाहन चोरी निरोधक शाखा को उभरते अपराधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। इसके मद्देनजर टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऐसे आरोपियों की पहचान करने में जुट गई, जो दूसरों पर धौंस जमाने के लिए अवैध हथियार को लहराते हुए वीडियो और फोटो डालते हैं। खास जानकारी इकट्ठा करने के लिए मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया।

मनीष के घर पुलिस ने मारा छापा
साथ ही पुलिस जिले में सक्रिय गैंगस्टरों से मिलने वाले युवाओं पर निगरानी बढ़ाई। इसी दौरान मनीष के बारे में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल और कारतूस मिले। पूछताछ में मनीष ने बताया कि वह दसवीं तक पढ़ाई की है। पढ़ाई छोड़ने के बाद वह अपने गांव के आस-पास रहने वाले गैंगस्टरों से प्रभावित हो गया। वह गैंगस्टर ओम प्रकाश उर्फ काला और उसके भाई अमित उर्फ बागे के संपर्क में आया। 
विज्ञापन

19 साल के युवक से पुलिस कर रही पूछताछ
दोनों भाई फिलहाल मकोका के तहत जेल में बंद हैं। उसके बाद वह गैंगस्टर बनने की चाह में पिस्टल खरीदा और अपने दोस्तों के बीच रौब जमाने लगा। उसने हथियार के साथ अपना व्हाट्सएप स्टेटस भी लगाया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मनीष पर पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है। पुलिस उससे पूछताछ कर हथियार मुहैया करने वाले की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें