फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के बेखौफ चोर: फ्रांस के राजदूत का मोबाइल ले उड़े, चांदनी चौक की घटना, पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा

Wed, 30 Oct 2024 11:35 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी मथौ का 20 अक्तूबर को चांदनी चौक इलाके में जैन मंदिर के पास मोबाइल फोन चोरी हो गया था। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी माथौ का मोबाइल चोरी हो गया। घटना 20 अक्तूबर की बताई जा रही है। दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में स्थित जैन मंदिर पास उनका फोन चोरी हुआ। इस मामले में चांदनी चौक की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कीऔर जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


थिएरी माथौ ने दिल्ली पुलिस में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि किसी ने चांदनी चौक इलाके में स्थित जैन मंदिर पास उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया। जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच की। 

पुलिस के मुताबिक, भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी मथौ ने ई-शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 अक्तूबर को चांदनी चौक इलाके में जैन मंदिर के पास उनका मोबाइल फोन खो गया था। पुलिस ने जांच शुरू की। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें