फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swati Maliwal: 'खुद को राजा समझते हो, कभी अपने महल से बाहर निकलकर झांको'; AAP सरकार पर क्यों भड़कीं स्वाति?

Wed, 30 Oct 2024 11:19 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आज दिल्ली के जनकपुरी इलाके का औचक निरीक्षण किया। यहां कूड़े का ढेर देख स्वाति मालीवाल भड़क गईं।
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल - फोटो : X/Swati Maliwal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर दिल्ली सरकार को घेरा है। उन्होंने दिल्ली के जनकपुरी इलाके का औचक निरीक्षण किया। यहां कूड़े का ढेर देख स्वाति मालीवाल भड़क गईं। उन्होंने आप सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लाखों लोग यहां गंदगी में रहने को मजबूर हैं। क्या बुरा हाल कर रखा है। कभी अपने महल से बाहर निकलकर झांको।

विज्ञापन


स्वाति मालीवाल जनकपुरी में अचानक व्यवस्थाओं का जायदा लेने पहुंची। यहां पर लगे कूड़े के ढेर को को देख स्वाति मालीवाल भड़क गई। जिसके बाद वे दिल्ली सरकार पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि जो खुद की तुलना भगवान श्री कृष्ण से करते हैं उनके राज में गाय प्लास्टिक और कूड़ा खा रही है। वहीं, स्वाति ने मेयर शैली ओबरॉय को चेतावनी देते हुए कहा कि कूड़ा हटाओ वरना आपके घर के बाहर फेंकने आएंगे।

आप सांसद ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘दिल्ली के जनकपुरी इलाके का औचक निरीक्षण किया। क्या बुरा हाल कर रखा है। लाखों लोग यहां ऐसी गंदगी में रहने को मजबूर हैं। कूड़ा सड़कों तक आ गया है, सांस लेना मुश्किल, लंबे ट्रैफिक जाम। खुद को राजा समझते हो, अपनी तुलना श्री कृष्ण से करते हो, आपके राज में गौमाता किस हाल में सड़कों पर कूड़ा खा रही है, कभी अपने महल से बाहर निकलकर झांको। दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय समझ लें, ये कूड़ा साफ करवाओ वरना इससे ज्यादा कूड़ा आपके घर के सामने फेंकने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें