फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में ठंड के साथ प्रदूषण भी गंभीर स्तर पर, एक्यूआई 400 से ऊपर

Sun, 29 Dec 2019 03:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सर्दी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हवाओं की चाल कमजोर पड़ने से एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। शनिवार को गुरुग्राम को छोड़कर दिल्ली व इससे जुड़े शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 से ऊपर रहा। 

विज्ञापन


सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर फरीदाबाद रहा। नोएडा व ग्रेटर नोएडा दूसरे नंबर पर रहे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि 31 दिसंबर को हवाओं की चाल बेहतर होने के बाद प्रदूषण छंट सकता है। इस बीच, यह गंभीर स्तर पर ही बना रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में हवा की चाल कम है। शनिवार को यह 10 किमी प्रति घंटे से नीचे रही। उधर, तापमान कम होने के साथ मिक्सिंग हाइट भी एक किमी से नीचे आ गई। 
विज्ञापन


इनके मिले-जुले असर से दिल्ली-एनसीआर में पैदा होने वाला प्रदूषण यहां की हवा में टिक गया है। सीपीसीबी के मुताबिक, शनिवार को सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर फरीदाबाद रहा। इसका एक्यूआई 447 रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन


नोएडा व ग्रेटर नोएडा का सूचकांक 442 रहा। गाजियाबाद का एक्यूआई 430 और दिल्ली का 407 था। गुरुग्राम में एक्यूआई बेहद खराब 303 रिकॉर्ड किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें