फ्रीलांस पत्रकार प्रशांत कनौजिया को यूपी पुलिस ने दिल्ली स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया है। प्रशांत पर अयोध्या के राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार प्रशांत को लखनऊ की साइबर क्राइम सेल ले गई है। पुलिस ने उन्हें घर के बाहर बहाने से मिलने के लिए बुलाया और बाहर आते ही उठाकर किशनगढ़ थाने ले गई। वहां लिखा पढ़ी के बाद पुलिस प्रशांत को लेकर लखनऊ ले गई।
प्रशांत कनौजिया के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर नंबर 2022/20 दर्ज है। आरोप है कि प्रशांत कनौजिया ने यूपी सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट किया था। हजरतगंज थाने के 2 पुलिसकर्मी मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे मुनिरका पहुंचे और प्रशांत कनौजिया को गिरफ्तार किया।
उसके बाद वह किशनगढ़ थाने में पहुंचे और किशनगढ़ थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। किशनगढ़ थाना में इस बात की डीडी एंट्री दर्ज की गई है। इसके बाद यूपी पुलिस प्रशांत कनौजिया को लेकर लखनऊ रवाना हो गई। प्रशांत कनौजिया मुनिरका, किशनगढ़ में परिवार के साथ रहते हैं।
लखनऊ पुलिस प्रशांत कनौजिया को ले जाते हुए