फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अब अमेरिका में मुफ्त की रेवड़ी': ट्रंप ने ऐसा क्या कहा...दिल्ली में केजरीवाल ने ली चुटकी; भाजपा बोली- गलत बात

Fri, 11 Oct 2024 10:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बयान के सहारे विपक्षियों पर तंज कसा है। भाजपा ने कहा कि सियासी फायदे के लिए विदेशी नेताओं के बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान के सहारे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार विपक्षी दलों पर तंज कसा है। केजरीवाल ने कहा कि ‘मुफ्त की रेवड़ी’ अब अमेरिका पहुंच गई है। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जवाब है कि सियासी फायदे के लिए केजरीवाल विदेशी नेताओं के बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन

दरअसल, अमेरिका की एक चुनावी सभा में अपने भाषण को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह 12 महीनों के भीतर ऊर्जा और बिजली की कीमत आधी कर देंगे। सोशल मीडिया पर इसे ‘रीपोस्ट’ करते हुए केजरीवाल ने लिखा कि ट्रंप ने घोषणा की है कि वह बिजली की दरें आधी कर देंगे। ‘मुफ्त की रेवड़ी’ अमेरिका तक पहुंच गई। 

वहीं, आप के दूसरे नेताओं ने भी इसके सहारे दिल्ली सरकार की तरफ से दी जा रही मुफ्त की सेवाओं के हक में अपनी बात रखी। साथ में दिल्ली सरकार के कामों की वैश्विक स्तर पर मिल रही स्वीकार्यता का दावा भी किया।

इस पर वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि अपनी सियासी महत्वाकांक्षा के लिए केजरीवाल पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। ट्रम्प ने अपने चुनावी भाषण में बिजली उत्पादन बढ़ाने और बिजली की दरें घटाने पर जोर दिया था, जो एक आर्थिक दृष्टिकोण से उचित निर्णय है। 
विज्ञापन

लेकिन केजरीवाल ने इसे रेवड़ी कहकर अपनी दिल्ली सरकार की बिजली नीति से जोड़ने की कोशिश की, जो पूरी तरह झूठा और भ्रामक है। उनकी सलाह है कि केजरीवाल को अंतरराष्ट्रीय मामलों पर बयानबाजी से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें