दरअसल, नई दिल्ली सीट दिल्ली की राजनीति में हमेशा ही जंग का अखाड़ा रही है और हॉट सीट मानी जाती है। पिछले तीन बार से इस सीट पर जीतने वाला ही मुख्यमंत्री पद की दावेदारी करता है। इस बार दिल्ली के इतिहास में सबसे ज्यादा नामांकन भी इसी सीट पर हुए हैं। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के यहां चुनाव लड़ने के कारण और भी ज्यादा चर्चा में आ गई है। जनता के बीच सुनील यादव और रोमेश सभरवाल नए चेहरे हैं, वहीं उनके सामने तीन बार के विधायक अरविंद केजरीवाल।
कौन-कौन मैदान में
पार्टी प्रत्याशी
आप अरविंद केजरीवाल
भाजपा सुनील यादव
कांग्रेस रोमेश सभरवाल
2015 का विधानसभा चुनाव
पार्टी प्रत्याशी वोट फायदा/नुकसान
आप अरविंद केजरीवाल 57,213 +10.88
भाजपा नूपुर शर्मा 25,630 +7.13
कांग्रेस किरण वालिया 4,781 -16.86
जातीय समीकरण
वाल्मीकि 8 फीसदी
जाट 6 फीसदी
खटीक 3 फीसदी
अन्य अनुसूचित जाति 2 फीसदी
गुर्जर 4 फीसदी
जाट 2 फीसदी
नई दिल्ली सीट से मतदाता
कुल मतदाता 1,37,924
महिला मतदाता 61,855
पुरुष मतदाता 76,061
अन्य: 8
2015 के चुनाव
-64.72 फीसदी मतदान
-35.59 फीसदी वोट के अंतर से मिली थी अरविंद केजरीवाल को जीत
-57213 वोट आप के अरविंद केजरीवाल को मिले।
-25, 630 वोट भाजपा की नूपुर शर्मा को मिले।
-465 नोटा पर पड़े।