इंसाफ मंच युवा मोर्चा के शहरी जिलाध्यक्ष मनीष, चौ. वेदराम नागर चैरिटेबल ट्रस्ट और भारती आई फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से वजीराबाद में शनिवार को नेत्र जांच शिविर लगाया गया।
इस दौरान लगभग 125 लोगों ने जांच करवाई। इसी तरह का शिविर आठ मार्च को पटेल नगर में भी लगाया जाएगा। इस दौरान मंच के शहरी जिलाध्यक्ष जीएल शर्मा ने इस तरह के आयोजन की जरूरत को रेखांकित किया।
युवा जिलाध्यक्ष मनीष वजीराबाद ने कहा कि लोगों को नेत्र विकारों के प्रति जागरूक करने के लिए इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए।