फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से बेच दी किसी और की कार

Mon, 06 Apr 2015 03:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के सिटी थाना क्षेत्र में एक महिला पर धोखे से किसी और की गाड़ी बेचकर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगा है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रेवाड़ी निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक साल पहले नई बस्ती निवासी पूजा से उसकी पत्नी का एक कार खरीदने को लेकर सौदा किया गया था। आरोपी महिला ने गाड़ी के कागजात खुद के नाम होने की बात कही। गाड़ी पसंद आने के बाद उसे दो लाख रुपये में खरीदने की बात तय कर ली गई।

शिकायतकर्ता के मुताबिक कुछ दिनों बाद ही महिला को भुगतान भी कर दिया गया। आरोप है कि कुछ दिनों बाद कार के कागजात जांचे गए तो वह किसी और के निकले। इसकी जानकारी मिलने के बाद जब महिला से शिकायत कि गई तो उसने रुपये वापिस देने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन



इस संबंध में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा मामले की जांच कर रही थी। शनिवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद सिटी थाना पुलिस ने आरोपी महिला पूजा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें