फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : फर्जी दस्तावेजों के सहारे जालसाज ने दो बार बेची फार्म हाउस की जमीन, गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2020 08:58 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
एसबी चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने साल 2018 के एक ठगी व जालसाजी के मामले में प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है। इस पर फर्जी कागजातों के आधार पर एक फार्म हाउस को दो लोगों को बेचने का आरोप है। आरोपी डीलर का नाम सुशांत लोक पार्ट-1, गुरुग्राम निवासी एसबी चौधरी (65) है।

विज्ञापन


ज्वॉइंट सीपी ईओडब्ल्यू ओपी मिश्रा के मुताबिक,सुरेंद्र कुमार जैन और कनिका जैन ने नेब सराय गांव में चार बिघा 16 बिस्वा जमीन का दो तिहाई हिस्सा एस बी चौधरी नामक प्रॉपर्टी डीलर से खरीदा था। अप्रैल 2016 में उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा करने की कोशिश की थी। वहां तैनात गार्ड से पता चला था कि उन्हें योगेश चंद्रा नामक शख्स ने यहां रखा है।

अपने स्तर की जांच में पता चला कि एस बी चौधरी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनकी जमीन आरके अरोड़ा और योगेश चंद्रा को बेच दी है। हालांकि बाद में आर के अरोड़ा ने भी चौधरी के खिलाफ शिकायत दी थी।
विज्ञापन


डीलर ने अरोड़ा को 2002 में यह जमीन बेची थी। पुलिस आरोपी डीलर की तलाश में जुटी थी। लेकिन वह दो बार अपना पता बदल चुका था। 25 अगस्त को आखिरकार उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस को अभी फर्जी दस्तावेजों, सेल अग्रीमेंट, पेयमेंट रसीद, पजेशन लैटर और बिल आदि कागजात अभी बरामद करने बाकी है। पुलिस ने आरोपी कोर्ट में बुधवार को पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें