गांव कैराका निवासी शेर मोहम्मद पुत्र रहमान ने जयसिंहपुर चौकी में शिकायत दी है कि एक माह पहले एजेंट महबूब निवासी गांव पावसर थाना हथीन जिला पलवल ने उसके पुत्र मुस्तकीम को साउदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर भेजा था और उससे ढाई लाख रूपये ठग लिये।
लेकिन वहां जाकर पता चला कि कंपनी पर स्टे लगा हुआ है। अब वहां पर बेरोजगार मारा-मारा घूम रहा है। पीड़ित ने एसपी मेवात बलराज सिंह राणा से गुहार लगाई है कि ऐसे कबूतरबाजों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाला जाए ताकि मेवात में भोले-भाले युवाओं को बरगलाकर विदेश भेजने के नाम पर न ठग सके।