फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: वीडियो लाइक कर रुपये कमाने का झांसा देकर ठगी, टेलीग्राम ग्रुप पर युवक को फंसाकर ऐंठे 15 लाख रुपये

Sat, 20 May 2023 08:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

पीड़ित की शिकायत पर द्वारका साइबर सेल धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के द्वारका इलाके में वीडियो लाइक कर आसानी से पैसे कमाने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। इसके लिए जालसाजों ने एक युवक को टेलीग्राम ग्रुप पर अपने जाल में फंसाया और उससे 15 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर द्वारका साइबर सेल धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।

विज्ञापन

शिकायत में युवक ने बताया कि 21 मार्च को उसके पास एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि उसे वीडियो लाइक करने के बदले पैसे मिलेंगे। हामी भरने पर उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में शामिल कर लिया। वहां पर पीड़ित को एक शिक्षक का लिंक भेजा गया। जिसने उसे बताया कि निवेश पर तुरंत ही अधिक पैसे मिलेंगे। पहली बार में पीड़ित से एक हजार रुपये लिए गए। इसके बाद हर बार रुपये लेकर उसे बताया जाता रहा कि उसकी रकम अब काफी ज्यादा हो गई है। बाद में रकम निकालने के लिए टैक्स व अन्य औपचारिकताओं के नाम पर भी लाखों रुपये लिए गए। अंत में जब पीड़ित को एक भी रुपया वापस नहीं मिला तो उसे ठगी का अहसास हुआ। पुलिस का कहना है कि मामले की तकनीकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें