फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

900 लोगों से 25 करोड़ की ठगी, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार

Thu, 15 Aug 2019 05:15 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साइट पांच कोतवाली क्षेत्र स्थित कासना मार्केट में कार्यालय खोलकर कमेटी के नाम पर 900 लोगों से 25 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी के बाद तीनों आरोपी ऑफिस में ताला लगाकर फरार हो गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सिकंदराबाद, बुलंदहशर निवासी सचिन भाटी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य आरोपी बुलंदशहर निवासी प्रदीप भाटी ओर खेड़ी गांव निवासी सुंदर तोगड़ फरार हैं। 

विज्ञापन


सेक्टर अल्फा-2 स्थित गोल्फ गार्डेनिया सोसायटी निवासी राजेंद्र मावी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक  सचिन भाटी, प्रदीप भाटी और सुंदर तोंगड़ ने साथ मिलकर कमेटी का काम शुरू किया था। आरोप है कि तीनों ने साजिश के तहत लोगों से करोड़ों की ठगी की। कमेटी में करीब 900 लोगों ने निवेश किया।

पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उनसे 45 लाख रुपये, हरवीर से 28 लाख, यशपाल सेे 24 लाख, प्रवीण सेे 35 लाख, नितिन से 18 लाख, सुनील सेे 45 लाख, प्रमोद से 60 लाख, मुकेश से 25 लाख रुपये और रविंद्र कसाना के 15 लाख रुपये ठग लिए। इसके अलावा भी कई अन्य लोगों के साथ ठगी की गई। पुलिस ने ठगी के आरोपी सचिन भाटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। 
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ितों द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। - सुजीत उपाध्याय, साइट पांच कोतवाली प्रभारी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें