फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: तीन फर्जी चेक लगाकर बीएसएनएल से 24 लाख की धोखाधड़ी, ऐसे सामने आया मामला

Tue, 31 Dec 2019 08:14 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीएसएनएल - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) से फर्जी चेकों के जरिए 24 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगों ने बीएसएनएल की ओर से तीन फर्जी चेक जारी कर पंजाब नेशनल बैंक से रकम निकाल ली।

विज्ञापन


उधर बीएसएनएल ने उन नंबर के चेक एक कंपनी को जारी किए तो पीएनबी ने यह कहकर चेक कैश करने से मना कर दिया कि इन नंबरों के चेक पर पेमेंट पहले ही की जा चुकी है। अधिकारियों ने खातों की जांच की तो उसमें 24.25 लाख रुपये कम मिले। छानबीन के बाद मामले की शिकायत बाराखंभा रोड थाना पुलिस को दी गई। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक बीएसएनएल ने 21 नवंबर 2019 को एक टूरिज्म कंपनी को तीन चेक दिए थे। तीनों चेक की रकम एक लाख रुपये से भी कम थी। कंपनी ने तीनों चेक को बैंक में डाला तो वह क्लीयर नहीं हुए। बैंक ने पेमेंट करने से मना करते हुए कहा कि इन चेक नंबर पर पहले ही पेमेंट की जा चुकी है। 
विज्ञापन


बीएसएनएल अधिकारियों से शिकायत की गई तो खाते की जांच में पता चला कि इन तीन फर्जी चेकों से आठ-आठ लाख रुपये निकाले गए थे। कुल रकम 24.25 लाख रुपये थी। गड़बड़ी का पता चलते ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

जांच के दौरान पुलिस तो पता चला कि बीएसएनएल की ओर से 21 नवंबर को चेक जारी किए गए थे, जबकि एक फर्जी चेक से 26 नवंबर को रकम निकाली गई। ऐेसे में बैंक ने असली चेक की पेमेंट देने से क्यों मना किया, इसकी जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें