फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: स्वाति मालीवाल का फोन चोरी, कुछ घंटों बाद पकड़ा गया चोर

Tue, 31 Dec 2019 04:24 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Swati Maliwal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में मंगलवार शाम एक बदमाश ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का मोबाइल फोन चुरा लिया। पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की और रात करीब एक बजे उसे दबोच लिया। तलाशी में उससे मोबाइल बरामद हो गया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शाम करीब 7 बजे के समय स्वाति मालीवाल अपनी टीम के साथ पहाड़गंज इलाके में काउंसलिंग के लिए आई थी। पहाड़गंज पहुंचने पर एक ई-रिक्शा चालक महिला सवारी से झगड़ा कर रहा था। स्वाति ने अपनी कार रोककर दोनों में बीच-बचाव कराया। मौके पर भीड़ जुट गई। इसी का फायदा उठाकर किसी ने स्वाति का मोबाइल फोन चुरा लिया। इसका पता चलते ही उन्होंने मौके पर ही पुलिस बुलाकर शिकायत दी। चूंकि मामला दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष का था, इसलिए पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

टेक्नीकल सर्विलांस व मुखबिरों से पूछताछ के बाद मालीवाल के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन निकाली गई तो वहपहाड़गंज ही मिली। पुलिस ने रात करीब 1.00 बजे पहाड़गंज की मंदिर वाली गली से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ की तो कबूल कर लिया कि उसने ही स्वाति मालीवाल की जेब से फोन चुराया था। आरोपी से मोबाइल फोन बरामद भी कर लिया गया। आरोपी की पहचान रोहन उर्फ विनोद (25) के रूप में हुई। वह पहाड़गंज इलाके में ही रहता है। उसके खिलाफ नबी करीम थाने में झपटमारी का मुकदमा दर्ज है और इस संबंध में वह जेल भी जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें