फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में भी फर्जी ढंग से अल्ट्रासाउंड का 'खेल'

Tue, 04 Nov 2014 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को छापा मारकर एम्स में अल्ट्रासाउंड मशीन बंद करवा दी। बताया गया है कि इसे बिना किसी पंजीकरण के चलाया जा रहा था। वहीं, अस्पताल के अधिकारी इस पर कोई भी सार्वजनिक प्रतिक्रिया देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


पीएनडीटी (पोस्ट नेटेल डिटेक्शन टेक्निक) एक्ट के तहत विभाग की टीमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अल्ट्रासाउंड केंद्रों और मशीनों की जांच कर रही है। इसी के तहत एक टीम ने मंगलवार को एम्स अस्पताल में चल रही अल्ट्रासाउंड मशीन की भी जांच की।

पढ़ें:सावधान! ऐसे भी चल रहा है ठगी का धंधा

सूत्रों के अनुसार, मशीन के पंजीकरण को लेकर अस्पताल प्रबंधन के पास कागजात पूरे नहीं थे। इस पर टीम ने मौके पर ही मशीन को तुरंत बंद करने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मशीन और उससे हो रही जांच को लेकर पहले भी विवाद सामने आ चुका है। मशीन को पीएनडीटी एक्ट के तहत पंजीकृत नहीं करवाया गया है। इस कारण अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो सकते।

इस बारे में जब अस्पताल के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. शशिकांत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह इस समय किसी काम में व्यस्त हैं। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनूप कुमार का कहना था कि जो नियमों के अनुसार है, वहीं कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें