फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में कक्षा चौथी की छात्रा की मौत

Sun, 10 Aug 2014 12:29 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
घूकना स्थिति मां सरस्वती पब्लिक स्कूल की कक्षा चौथी की छात्रा अनु की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रिंसिपल सुनीता उपाध्याय के मुताबिक यह छात्रा पहले से ही बीमार थी।
विज्ञापन


शनिवार को जब यह स्कूल आई तो प्रेयर के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। फोन द्वारा छात्रा के पड़ोसियाें को बुलाया गया।

वह छात्रा को अपने साथ ले गए, जिसके बाद दोपहर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।

प्रिंसिपल सुनीता उपाध्याय ने बताया कि रोजाना स्कूल में कई बच्चे बुखार से पीड़ित आते हैं। वह परिजनों से कहती भी हैं कि पहले बच्चाें का इलाज कराएं, पर वे नहीं मानते।
विज्ञापन


शनिवार को अनु के मामले में भी ऐसा ही हुआ। अनु के माता-पिता दोनों ही काम करते हैं। फिर जैसे-तैसे अनु के पड़ोसी को फोन करके स्कूल बुलाया गया।

इस दौरान कई टीचर अनु की देखरेख कर रहे थे। दोपहर को खबर आई कि उसकी मौत हो गई। इस पर स्कूल में छुट्टी कर दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें