फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ई-रिक्शा पर सवार होकर आए चार दबंग, युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला; दो नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2024 10:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में  ई-रिक्शा सवार चार युवकों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। घायल दीपक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पकड़ा है। 
 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में मंगलवार रात ई-रिक्शा सवार चार युवकों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। घायल दीपक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस को मंगलवार रात करीब पौने दस बजे एक्स ब्लॉक की गली में दीपक को चाकू मारने की जानकारी मिली। पुलिस ने घायल को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि दीपक डीजे फर्म का काम करता है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में पता चला कि आरेपी ई-रिक्शा से आए थे और युवक को घायल कर उसी से फरार हुए थे। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी और पीड़ित में किसी बात को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें