फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा ने दुष्कर्म के बाद की मासूम की हत्या, दो किलोमीटर दूर पुलिया के नीचे मिला मासूम का शव

Sun, 28 Jul 2019 08:23 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बुलंदशहर जिले के खुर्जा में रिश्तों को शर्मसार करते हुए मामा ने चार वर्षीय मासूम भांजी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। सुबह जब घर में बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 
विज्ञापन


परिजन शिकारपुर थाना के गांव नवादा के पास पहुंचे तो पुलिया के नीचे मासूम का शव मिला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

खुर्जा देहात क्षेत्र के एक गांव में फरीदाबाद से एक मासूम करीब एक माह पूर्व मां के साथ ननिहाल आई थी। शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाले रिश्ते में मामा के घर बच्चे का जन्मदिन था जहां मासूम अपनी मां के साथ गई थी। 

आरोपी भी जन्मदिन पार्टी में शामिल था। पार्टी होने के बाद मासूम मां के साथ घर चली गई। बच्ची अपनी मां और छोटे भाई के साथ चारपाई पर सो रही थी। इसी बीच आरोपी शराब के नशे में वहां पहुंचा और बच्ची को उठाकर ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने करीब दो किलोमीटर दूर शिकारपुर रोड पर नवादा गांव के पास पुलिया के नीचे ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया। उसके बाद मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। सुबह जगने के बाद जब बच्ची की मां ने उसे चारपाई पर नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू कर दी। 

परिजन और गांव के अन्य लोग बच्ची को ढूंढते हुए नवादा गांव के पास पुलिया पर पहुंचे तो बच्ची का शव मिला। पुलिस ने आरोपी को दानपुर से पकड़ लिया है। एसएसपी एन कोलांचि ने बताया कि बच्ची की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें