राजधानी की सड़कों पर चार पहिये वाला ऑटो भी दौड़ने लगा है। दिल्ली परिवहन विभाग ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। तीन लोगों को इसके लिए परमिट दिया गया है जबकि दस लोग इसके लिए कतार में हैं।
विभाग के अनसार, टाटा कंपनी ने यह चार पहिया ऑटो बनाया है जिसे आइरिस नाम दिया गया है। ऑटो भले ही चार पहिये का हो, लेकिन इसमें सवारी अभी भी पहले की ही तरह सिर्फ तीन बैठेगी।
दो सवारी पीछे की सीट पर जबकि एक ड्राइवर के साथ आगे बैठेगी। किराया भी सामान्य तीन पहिये वाले ऑटो की ही तरह है। मिनी वैन की तरह दिखने वाला यह ऑटो चारों तरफ से कवर है।